jhoome jhoome dil meraa

Title:jhoome jhoome dil meraa Movie:Poonam Singer:Lata Mangeshkar Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Hasrat Jaipuri

English Text
देवलिपि


झूमे झूमे दिल मेरा, झूमे झूमे दिल मेरा
चंदा की चाँदनी में झूमे झूमे दिल मेरा

अँगड़ाई आने लगी, मस्ती भी गाने लगी
आँखों में प्यार लिये रात भी जाने लगी
चंदा की चाँदनी में ...

मैं नाचूँ प्यार नाचे, मेरा सिंगार नाचे
तारों ने साज़ छेड़ा दिल की पुकार नाचे
चंदा की चाँदनी में ...

जीने का ढंग आया, ले कर उमंग आया
किरनों के दीप जले, गीतों को संग लाया
चंदा की चाँदनी में ...