jhukaa-jhukaa ke nigaahen milaae jaate hain

Title:jhukaa-jhukaa ke nigaahen milaae jaate hain Movie:Miss Cocacola Singer:Asha Bhonsle, Mukesh Music:O P Nayyar Lyricist:Majrooh Sultanpuri

English Text
देवलिपि


मु : झुका-झुका के निगाहें मिलाए जाते हैं
बचा-बचा के निशाने लगाए जाते हैं
आ : हुज़ूर जब से मेरे दिल पे छाए जाते हैं
ये हाल है कि क़दम डगमगाए जाते हैं

मु : हमें तो आपकी इस अदा ने लूट लिया
नज़र उठाते नहीं मुस्कुराए जाते हैं
आ : जिन्हें हो इश्क़ ज़ुबाँ से वो कुछ नहीं कहते
ये आप हैं कि मोहब्बत जताए जाते हैं

मु : हमीं से सीखी अदाएँ हमीं पे वार किया
हमारे तीर हमीं पर चलाए जाते हैं
आ : हुज़ूर को मैं दीवाना कहूँ तो फिर क्या हो
कि बिन बुलाए मेरे घर में आए जाते हैं