jhukatee ghataa gaatee havaa sapane jagaae

Title:jhukatee ghataa gaatee havaa sapane jagaae Movie:Dhool Ka Phool Singer:Asha Bhonsle, Mahendra Kapoor Music:N Dutta Lyricist:Sahir Ludhianvi

English Text
देवलिपि


झुकती घटा गाती हवा सपने जगाए
नन्हा सा दिल मेरा मचल-मचल जाए

महके हुए दहके हुए मस्त नज़ारे
निखरे हुए बिखरे हुए रंग के धारे
आज पवन हो के मगन हमको बुलाए, झुकती ...

रवाना है छोती सी कश्ती हवाओं के रुख पर
नदी के साज़ पे मल्लाह गीत गाता है
तुम्हारा जिस्म हर इक लहर के झकोले से
ओ मेरी शरीर निगाहों में झूल जाता है

जिस्म मेरा जान भी मेरी तेरे लिये है
प्यार भरी दुनिया सजी तेरे लिये है
आँखों में छाए तेरे जलवों के साए, झुकती ...