-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
jidhar unakee tirachhee nazar ho gaee
Title:jidhar unakee tirachhee nazar ho gaee Movie:Diljaani/ Mastaanaa/ Kunwaari Singer:Master Fida Husain Music:Master Nagar Das Nayak Lyricist:Ram DasAzaad
जिधर उनकी तिरछी नज़र हो गई
क़यामत ही बर्पा उधर हो गई
वो फिर-फिर के देखें मुझे जाते-जाते
मुहब्बत मेरी पुर-असर हो गई
किया राज़ अफ़शाँ निगाहों ने दिल का
छुपाते-छुपाते ख़बर हो गई
किया क़त्ल चुटकी में आज़ाद को भी
निगाह उनकी कैसी निडर हो गई
शब-ए-वस्ल भी दिल के अरमाँ न निकले
मनाते-मनाते सहर हो गई