-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
jin aankhon kee neend haraam huee wo kyaa jaane
Title:jin aankhon kee neend haraam huee wo kyaa jaane Movie:Jogan Singer:Shamshad Begum Music:Bulo C Rani Lyricist:Buta Ram
( जिन आँखों की नीन्द हराम हुई
उन आँखों का हाल वो क्या जाने ) -२
( क्यूँ पलकों को अश्क़ों से प्यार हुआ
क्यूँ जीना बवाल वो क्या जाने ) -२
( क्यूँ काँपते होंठों पे कुछ भी नहीं
क्यूँ दिल में तमन्ना है सहमी हुई ) -२
हो ओ ओ
आ-आ के सताता रहता है
( आ-आ के सताता रहता है
क्यूँ उनका ख़याल वो क्या जाने ) -२
जिन आँखों की नीन्द हराम हुई
उन आँखों का हाल वो क्या जाने
( दिन चैन से जिनके ग़ुज़रते हों
और रातें हो जिनकी नीन्द भरी ) -२
इक प्यार के मारे हुये दिल का
( इक प्यार के मारे हुये दिल का
बेहाल सा हाल वो क्या जाने ) -२
जिन आँखों की नीन्द हराम हुई
उन आँखों का हाल वो क्या जाने