jinhen thaa hamase kabhee pyaar zindagee kee tarah

Title:jinhen thaa hamase kabhee pyaar zindagee kee tarah Movie:Dil Churaya Apane Singer:Alka Yagnik, Suresh Wadkar Music:Suresh Wadkar Lyricist:unknown

English Text
देवलिपि


जिन्हें था हमसे कभी प्यार ज़िंदगी की तरह
वो आज पहलू में बैठे हैं अजनबी की तरह
जिन्हें था हमसे ...

नज़र नज़र में हमें छूके मुस्कराते हैं
करीब आते नहीं ना हमें बुलाते हैं
गुज़र रहा है हर इक लम्हा इक सदी की तरह
जिन्हें था हमसे ...

वो हमसाया क्या हुए जो सफ़र में छोड़ गए
बिना कसूर मोहब्बत के रिश्ते तोड़ गए
लगाया दिल भी उन्होंने तो दिल्लगी की तरह
जिन्हें था हमसे ...