-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
jiyoongaa jab talak tere fasaane yaad aayenge
Title:jiyoongaa jab talak tere fasaane yaad aayenge Movie:Chingari Singer:Talat Mehmood Music:Manohar Lyricist:Sahir Ludhianvi
जियूँगा जब तलक तेरे फ़साने याद आयेंगे -२
कसक बनकर मुहब्बत के तराने याद आयेंगे
मुझे तो ज़िंदगी भर अब तेरी यादों पे जीना है -२
तेरी यादों पे जीना है
तुझे भी क्या कभी गुज़रे ज़माने याद आयेंगे -२
कहीं गूँजेगी शहनाई तो लेगा दर्द अंगड़ाई -२
तो लेगा दर्द अंगड़ाई
हज़ारों ग़म तेरे ग़म के बहाने याद आयेंगे -२
कसक बनकर मुहब्बत के तराने याद आयेंगे
जियूँगा जब तलक तेरे फ़साने याद आयेंगे