-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
jo kvaab sajaa hai palakon men
Title:jo kvaab sajaa hai palakon men Movie:Jiyo Aur Jeene Do Singer:Usha Mangeshkar Music:Jaidev Lyricist:Naqsh Lyallpuri
जो ख़्वाब सजा है पलकों में
वो ख़्वाब हक़ीक़त बन जाए
ये दर्द जो दिल में जागा है
ऐ काश मोहब्बत बन जाए
जाने क्या सोचकर शोख़ होती गईं
मेरी मासूम अँगड़ाइयाँ
आईने की नज़र से मिलाकर नज़र
गीत गाती हैं तन्हाइयाँ -२
ये दर्द जो दिल में जागा है ...
चाँदनी रात में नाचता हूँ मगर
नींद आँखों में घुलती नहीं
सो रहूँ तो किसी के जगाये बिना
मेरी अब आँख खुलती नहीं -२
ये दर्द जो दिल में जागा है ...