kaab bikhare hain suhaane kyaa kyaa

Title:kaab bikhare hain suhaane kyaa kyaa Movie:Mahtab (Non-Film) Singer:Ghulam Ali Music:Ghulam Ali Lyricist:Mohsin Naqvi

English Text
देवलिपि


ख़ाब बिखरे हैं सुहाने क्या क्या
लुट गये अपने ख़ज़ाने क्या क्या

मुड़ के देखा ही था माज़ी की तरफ़
आ मिले यार पुराने क्या क्या

आज देखी है जो तस्वीर तेरी
याद आया है न जाने क्या क्या

सिर्फ़ इक तर्क-ए-तअल्लुक़ के लिये
तूने ढूँढे हैं बहाने क्या क्या

रात सहरा की रिदा पर मोहसिन
हर्फ़ लिक्खे थे हवा ने क्या क्या