kaagaa re jaa re jaa re

Title:kaagaa re jaa re jaa re Movie:Wafa Singer:Lata Mangeshkar Music:Vinod Lyricist:Aziz Kashmiri

English Text
देवलिपि


कागा रे जा रे जा रे
मोरे पिया का सन्देसवा ला रे ला रे ला रे
कागा रे जा रे जा रे

उड़ जा रे ओ काले कागा जा साजन के द्वार
कहना उसने कर दी देर काहे जिया बेकार
बिना दोष के ओ निर्मोही
बिना दोष के ओ निर्मोही काहे रूठ गया रे
जा रे
कागा रे जा रे जा रे

दूर देस के जाने वाले ले जा मेरे बैन
कहना तुझ बिन नैन बावरे रोते हैं दिन रैन
मेरी दशा दिखलाने को
मेरी दशा दिखलाने को दो नैन मेरे ले जा रे
जा रे
कागा रे जा रे जा रे
मोरे पिया का सन्देसवा ला रे ला रे ला रे
कागा रे जा रे जा रे