kaahe itanaa gumaan chhorie ye melaa do din kaa

Title:kaahe itanaa gumaan chhorie ye melaa do din kaa Movie:Bharosa Singer:Mohammad Rafi, Asha Bhonsle Music:Ravi Lyricist:Rajinder Krishan

English Text
देवलिपि


र : काहे इतना गुमान छोरिए ये मेला दो दिन का -२
आ : काहे करता है प्यार छोरवा ये मेला दो दिन का
जा-जा डोरे न डाल छोरवा ये मेला दो दिन का

र : अरे सुन-सुन
आ : अरे जा-जा-जा
र : ओ चल ठुमक-ठुमक ज़रा ठुमक-ठुमक

तेरी ख़ातिर खोल के रखा है दिल का दरवाज़ा
पइयाँ हम नहीं पड़ने वाले मरज़ी हो तो आजा
आ : बड़ा आया दिलदार छोरवा ये मेला दो दिन का
काहे करता है प्यार ...

आ : देख ज़रा ये काली-काली ज़ुल्फ़ों की ज़ंजीरें
बँधी हुई है इनमें तेरे जैसों की तक़दीरें
र : लुट जाएगा जहान छोरिए ये मेला दो दिन का
काहे इतना गुमान ...