-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:kaale-kaale aaye badarawaa aavo sajan more aavo Movie:Natak Singer:Chorus, Suraiyya Music:Naushad Lyricist:Shakeel Badayuni
सु : काले-काले आये बदरवा
आवो सजन मोरे आवो
को : काले-काले आये बदरवा
आवो सजन मोरे आवो
सु: जब सावन की रुत आये सजनवा
जिया पे लागे मोरे ठेस
ऐसे में तुम मोरे सजनवा
काहे गये परदेस
को: जब सावन की रुत आये सजनवा
जिया पे लागे मोरे ठेस
ऐसे में तुम मोरे सजनवा
काहे गये परदेस
हो काले-काले आये बदरवा
आवो सजन मोरे आवो
काले-काले आये बदरवा
आवो सजन मोरे आवो
सु : जब पनघट पे सखियन के संग मैं
पनिया भरन को जाऊँ
छलक पड़े नयनन की गगरी
रो-रो नीर बहाऊँ
को : जब पनघट पे सखियन के संग मैं
पनिया भरन को जाऊँ
छलक पड़े नयनन की गगरी
रो-रो नीर बहाऊँ
हो काले-काले आये बदरवा
आवो सजन मोरे आवो
काले-काले आये बदरवा
आवो सजन मोरे आवो
सु : अरे हरे-हरे ये खेत सजनवा
कटे तो फिर उगि आये
गयी जवानी बीत तो सजना
नहीं लौट के आये
को : अरे हरे-हरे ये खेत सजनवा
कटे तो फिर उगि आये
गयी जवानी बीत तो सजना
नहीं लौट के आये
हो काले-काले आये बदरवा
आवो सजन मोरे आवो
( काले-काले आये बदरवा
आवो सजन मोरे आवो ) -३