-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:kaamosh nigaahen ye sunaatee hain kahaanee Movie:Daasi Singer:S D Batish Music:Pt Amarnath Lyricist:D N Madhok
ख़ामोश निगाहें ये सुनाती हैं कहानी -२
लो आज चली ठोकरें खाने को जवानी
ख़ामोश निगाहें -२
ये मान लिया पंछी
ये मान लिया काट लिये पर हैं किसी ने
पर दिल की कहानी तो है पिया को सुनानी
ख़ामोश निगाहें -२
हर सू है अन्धेरा तो दिया इक भी जले क्यूँ
फूटी हुई क़िसमत को है अब ठोकरें खानी
ख़ामोश निगाहें -२
है रात सुहानी दिये जलते हैं हज़ारों -२
हसरत के अंधेरे से बनी आज दीवानी
आज दीवानी
ख़ामोश निगाहें -२
शायद ये तेरे उजड़े हुए दिल की है तसवीर
पानी की रवानी में चिराग़ों की रवानी
ख़ामोश निगाहें -२
घर-बार उजाड़ा तेरी फ़ुरक़त में जुनूं से
सीने से लगा रखी है इक तेरी निशानी
इक तेरी निशानी
ख़ामोश निगाहें -२
बाज़ार में ढूँढा तुझे गलियों में पुकारा
अफ़सोस किसी ने ना सुनी और ना मानी
और ना मानी
ख़ामोश निगाहें -२
दिन-रात तुझे ढूँढ रही
ए दिन-रात तुझे ढूँढ रही हैं मेरी आँखें
जायेंगे जहाँ ले चले अश्क़ों की रवानी
ख़ामोश निगाहें -२
तक़दीर दर-ए-यार पे आख़्हिर मुझे लायी
हाँ तक़दीर दर-ए-यार पे आख़िर मुझे लायी
सुन दिल की कहानी मेरी आँखों की ज़ुबानी
ख़ामोश निगाहें -२