-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:kaamoshee men pukaar hai warriors of peace, hindi version Movie:Warriors OF Heaven And Earth ##Chinese Film## Singer:Sadhana Sargam Music:A R Rahman Lyricist:Mehboob
ख़ामोशी में पुकार है
आहों का बज़ार है
तन्हा दिल बेज़ार है
आजा हम इस पार हैं
सहरा में आई है शाम
डूबा दिन करके सलाम
सर्द हवा का झोँका तेरे नाम
तलवारों को अपनी दे आराम
धरती के इस आँगन को
ख़ूँ से न रंग दामन को
होना था जो वो हो चुका
होता है ख़ुद वक़्त दवा
तीखी यादें भूल ही जा
अश्क़ों में डूबी है क्यूँ ये जान
सूरज कल फिर आयेगा
जीवन चलता जायेगा
पलने दे अरमाँ का जहाँ
क्यूँकि तू तन्हा ही नहीं है संग तेरे हम
दिल की आँखों से देखे हैं तुझको हमदम
हर लम्हा
मुझको दे आवाज़ें तू
जब भी चाहे साथी तू
जैसे पर्वत छलके सागर में
बाँटें तन्हाई हम साथ में
मुश्किल में आसानी है
तकलीफ़ों में राहत है
इनसे ही आगे निकल जा तू
अपने भी खोये तूने
आँसू भी पाये तूने
हिम्मत को मंज़िल देगा तू
क्यूँकि तू तन्हा ही नहीं है संग तेरे हम
दिल की आँखों से देखे हैं तुझको हमदम
हर लम्हा
ख़ामोशी में पुकार है -२
आहों का बज़ार है
तन्हा दिल बेज़ार है
आजा हम इस पार हैं
ख़ामोशी में पुकार है -२