kaanhaa bajaae bansaree

Title:kaanhaa bajaae bansaree Movie:Nastik Singer:Lata Mangeshkar, Chorus Music:C Ramchandra Lyricist:Pradeep

English Text
देवलिपि


कान्हा बजा{}ए बंसरी और ग्वाले बजा{}एं मंजीरे
हो गोपियाँ नाचें छुमक छुम

गोरे-गोरे हाथों में कंगना खनके
चंचल पावों में देखो पैंजनिया छनके
ढोलक धमाक बोले झांझ भी झमाक बोले
धूम मची है जमुना तीरे
हो गोपियाँ नाचें छुमक छुम
कान्हा बजा{}ए बंसरी...

ना तन का ध्यान रहा ना मन का ध्यान रे
आज सभी सुन्दरियाँ भूली हैं भान रे
सखियों के संग संग
ठनक रही है मृदंग
पुलकित है अंग अंग
मन में उछले तरंग
झूम झूम कामिनिया ऐसी हुई बावली
बालों की लट उलझी रे
हो गोपियाँ नाचें छुमक छुम
कान्हा बजा{}ए बंसरी...

छाया बृंदाबन में आज अजब रंग है
धरती चकरा रही है आसमान दंग है
कैसा है ये कमाल
दसों दिशा{}एं निहाल
जमुना देती है ताल
उड़ने लगी वैजमाल
झुकने लगी डाल डाल
थम ग{}ई पवन की चाल
बारह घोड़ों वाला सूरज का रथ भी
चलने लगा रे धीरे धीरे
हो गोपियाँ नाचें छुमक छुम
कान्हा बजा{}ए बंसरी...