kaaravaan guzaraa kiyaa ham rahaguzar dekhaa kiye - - asha

Title:kaaravaan guzaraa kiyaa ham rahaguzar dekhaa kiye - - asha Movie: (Non-Film) Singer:Asha Bhonsle Music:Jaidev Lyricist:Faani Badayuni

English Text
देवलिपि


कारवाँ गुज़रा किया हम रहगुज़र देखा किये
हर क़दम पर नक़्श-ए-पा-ए-राहबर देखा किये

यास जब छाई उम्मिदें हाथ मल कर रह गईं
दिल की नब्ज़ें छुट गईं और चारागर देखा किये

रुख़ मेरी जानिब निगाह-ए-लुत्फ़ दुश्मन की तरफ़
यूँ उधर देखा किये गोया इधर देखा किये

दर्दमंदान-ए-वफ़ा की हाय रे मजबूरियाँ
दर्द-ए-दिल देखा ना जाता था मगर देखा किये

तू कहाँ थी ऐ अजल ऐ नामुरादों की मुराद
मरने वाले राह तेरी उम्र भर देखा किये