-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
kaare baadar aaj koee gaaye re malhaar
Title:kaare baadar aaj koee gaaye re malhaar Movie:Gopinath Singer:Neenu Majumdar Music:Neenu Majumdar Lyricist:unknown
आऽ
कारे बादर बरस-बरस थक जायें बार-बार
रे बिरहन के द्वारे
आज कोई गाये रे मल्हार -२
रे बिरहन के द्वारे
आज कोई गाये रे मल्हार
नदिया चली मिलन सागर से -२
इठलाती बलखाती
झूम झूम लहरों के साज़ों पे मदमाती गाती
मगर किसी की आज जवानी -२
जलती धूँवाधार
रे बिरहन के द्वारे
आज कोई गाये रे मल्हार -२
आसमान में बैरी चंदा तारों संग मुस्काये
मेरा मन आँगन है सूना साजन के बिन हाय
आँहों के खारे पानी में -२
बहे किसी का प्यार
रे बिरहन के द्वारे
आज कोई गाये रे मल्हार -२