kaaree kaaree andhiyaaree raat men

Title:kaaree kaaree andhiyaaree raat men Movie:Jalpari Singer:Lata Mangeshkar Music:Govind Ram Lyricist:Bharat Vyas

English Text
देवलिपि


(कारी कारी अँधियारी रात में
कारे कारे बादरवा छाए
ऐसे में कहीं मेरा चाँद
निकल आए तो मज़ा आए) -२

(मेरे मन में छाई उदासी रे
मैं पिया मिलन की प्यासी रे) -२
मैं कब से खड़ी हूँ राह में
नैनों के दीप जलाए
ऐसे में कहीं मेरा चाँद
निकल आए तो मज़ा आए

कारी कारी अँधियारी ...

(भर आई अँखियां मोरी रे
चन्दा से दूर चकोरी रे) -२
मैं बिरहन काट सकूँ पल छिन
हृदय में आस लगाए
ऐसे में कहीं मेरा चाँद
निकल आए तो मज़ा आए

कारी कारी अँधियारी ...