kaase kahoon man kee baat

Title:kaase kahoon man kee baat Movie:Dhool Ka Phool Singer:Sudha Malhotra Music:N Dutta Lyricist:Sahir Ludhianvi

English Text
देवलिपि


कासे कहूँ मन की बात
हाँ कासे कहूँ मन की बात
बैरी बलमवा दुखिया कर गये सुख को ले गये साथ
कासे कहूँ मन की बात
हाँ कासे कहूँ मन की बात

हर आहट पे आँख लगाये -२

( हर आहट पे आँख लगाये
बैठी रही मैं सेज सजाये ) -२
बेदर्दी ने रैन बितायी सौतनिया के साथ

कासे कहूँ मन की बात
हाँ कासे कहूँ मन की बात

प्रीत भी झूठी मीत भी झूठे -२

( प्रीत भी झूठी मीत भी झूठे
ठेस लगी और सपने टूटे ) -२
नैनन जल में डूब के रह गई मधुर मिलन की राथ

कासे कहूँ मन की बात
हाँ कासे कहूँ मन की बात
बैरी बलमवा दुखिया कर गये सुख को ले गये साथ
कासे कहूँ मन की बात -३