-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
kabhee nekee bhee usake dil men gar aa jaaye hai mujhase
Title:kabhee nekee bhee usake dil men gar aa jaaye hai mujhase Movie:Ghalib (Pakistani-Film) Singer:Noorjahan Music:Tasdak Hussain Lyricist:Ghalib
कभी नेकी भी उसके दिल में गर आ जाये है मुझसे
जफ़ाये कर के अपनी याद शरमा जाये है मुझसे
कभी नेकी
उधर वो बदग़ुमानी है इधर ये नातवानी है -२
न पूछा जाये है उससे न बोला जाये है उनसे
कभी नेकी
हुये हैं पाँव ही पहले नबर्द-ए-इश्क़ में ज़ख़्मी -२
न भागा जाये है मुझसे न ठहरा जाये है मुझसे
कभी नेकी भी उसके दिल में गर आ जाये है मुझसे
कभी नेकी
सम्भलने दे मुझे ऐ नाउम्मीदी क्या क़यामत है -२
के दामान-ए-ख़याल-ए-यार छूटा जाये है मुझसे
कभी नेकी भी उसके दिल में गर आ जाये है मुझसे
कभी नेकी