kaee sadiyon se, kaee janamon se

Title:kaee sadiyon se, kaee janamon se Movie:Milap Singer:Mukesh Music:Brij Bhushan Lyricist:Naqsh Lyallpuri

English Text
देवलिपि


कई सदियों से, कई जनमों से -२
तेरे प्यार को तरसे मेरा मन
आ जा
आ जा के अधूरा है अपना मिलन
कई सदियों से

(राहों में कहीं, नज़र आया
अपने ही खयालों का साया) -२
कुछ देर मेरा मन, लहराया
ओ ओ ओ, फिर डूब गई आशा की किरण
आ जा
आ जा के अधूरा है अपना मिलन
कई सदियों से

(सपनों से मुझे, न यूँ बहला
पायल के खोये गीत जगा) -२
सुनसान है जीवन की बगिया
ओ ओ ओ, सूना है बहारों का आँगन
आ जा के अधूरा है अपना मिलन
कई सदियों से