kah ke bhee na aaye tum

Title:kah ke bhee na aaye tum Movie:Safar Singer:Mohammad Rafi Music:C Ramchandra Lyricist:G S Nepali

English Text
देवलिपि


कह के भी न आये तुम
अब छुपने लगे तारे
दिल ले के तुम्हीं जीते
दिल दे के हमीं हारे

हम आस किये जाते
तुम पास नहीं आते
जाना था चले जाते
मिलने तो चले आते

कह के भी न आये तुम
अब छुपने लगे तारे
दिल ले के तुम्हीं जीते
दिल दे के हमीं हारे

हमने था तुम्हें माना
तुमने ही ना पहचाना
जब होना था बेगाना
तब क्यों किया दीवाना

कह के भी न आये तुम
अब छुपने लगे तारे
दिल ले के तुम्हीं जीते
दिल दे के हमीं हारे

सुनसान हुईं गलियाँ
सब सूख गईं कलियाँ
अब बीत चलीं घड़ियाँ
पर जाग रहीं अँखियाँ

कह के भी न आये तुम
अब छुपने लगे तारे
दिल ले के तुम्हीं जीते
दिल दे के हमीं हारे