-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
kahaan chhupe ho ho saavan ke jhoole pade
Title:kahaan chhupe ho ho saavan ke jhoole pade Movie:Pyar Ki Pyas Singer:Lata Mangeshkar, Talat Mehmood Music:Vasant Desai Lyricist:Bharat Vyas
ल : कहाँ छुपे हो मन के मितवा नैना भए उदासे
छलक रहा है सुख का सागर हम प्यासे के प्यासे
हो हो -२
सावन के झूले पड़े -२
सैंया जी हमें तुम कहाँ भूले पड़े
त : ये नैना जो तुमसे लड़े गोरी जी
तोरी पलकन के नीचे खड़े
ल : सावन के झूले पड़े ...
तुम नहीं आए हमको भूले
हमरे अँगना फुलवा न फूले
हमको अकेली देख सहेली
कहती है क्यूँ ना खिलती चमेली
बेलरिया ना मंडवे चढ़े तो -२
सैंया जी हमें तुम ...
त : ये नैना जो तुमसे ...
ल : सावन के झूले पड़े ...
त : तोरे दिल में हमरा दिल है
जैसे तोरे नैन में तिल है
हमरे मिलन बिन ये मनभावन
सावन भी तो क्या है सावन
पीपल के पतवे झड़े ओ -२
ये तोरे-मोरे जब तक न नैना लड़े
दो : सावन के झूले पड़े ...