-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
kahaan hain ham ye aaj ijaazat ho to ham aaen
Title:kahaan hain ham ye aaj ijaazat ho to ham aaen Movie:Paighaam Singer:Mohammad Rafi, Asha Bhonsle Music:C Ramchandra Lyricist:Pradeep
आ : कहाँ हैं हम ये आज मत पूछो एक झूठा दिलासा है
हमें मत इस तरह टालो हमारा प्यार प्यासा है
जवानी के अकेलेपन की घड़ियाँ हमको ना भाएँ
र : इजाज़त हो तो हम आएँ
आ : हमारी भी ये हसरत है किसी का प्यार हम पाएँ
किसी के पास हैं हम तो मगर है अब तलक़ ये दूरी
र : हुक़्म दे दो तो हम कर दें तुम्हारी ये कमी पूरी
आ : अगर तुमसा मिले कोई तो हम जन्नत को ठुकराएँ
र : इजाज़त हो तो हम आएँ ...
आ : ये धड़कन क्यूँ ये तड़पन क्यूँ दर्द मीठा सा क्या है ये
र : जो अब मानो तो हम कह दें जवानी की सज़ा है ये
आ : बिना कारण ये ज़ुर्माना अजी हम क्यूँ न घबराएँ
र : इजाज़त हो तो हम आएँ ...