-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
kahaan le chale ho bataado musaafir
Title:kahaan le chale ho bataado musaafir Movie:Durgesh Nandini Singer:Lata Mangeshkar Music:Hemant Kumar Lyricist:Rajinder Krishan
कहाँ ले चले हो बतादो मुसाफ़िर
सितारों से आगे ये कैसा जहाँ है
खयालों की मंजिल ये ख्वाबों की महफ़िल
समझ में ना आये ये दुनिया कहाँ है
कहाँ रह गये क़ाफ़िलें बादलों के
ज़मीन छुप गयी है तले बादलों के
है मुझको यक़ीं के है जन्नत वहीं
ये अजब सी फ़िज़ा है, अजब ये समा है
कहाँ ले चले हो
नज़र की दुआ का जवाब आ रहा है
मेरी आरज़ू पे शबाब आ रहा है
ये खामोशियां भी हैं इक दास्तां
कोई कहता है मुझसे मोहब्बत जवां है
कहाँ ले चले हो
मुहब्बत भरी इस जहाँ की हैं राहें
जिन्हें देखकर खो गयी हैं निगाहें
ये हलकी हवा लायी कैसा नशा, न
रहा होश इतन मेरा दिल कहाँ है
कहाँ ले चले हो