-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
kahaan se aaye badaraa
Title:kahaan se aaye badaraa Movie:Chashm-e-Baddoor Singer:Yesudas, Haimanti Sukla Music:Rajkamal Lyricist:Indu Jain
कहाँ से आए बदरा
घुलता जाए कजरा
कहाँ से आए बदरा
घुलता जाए कजरा
पलकों के सतरंगे दीपक
बन बैठे आँसू कि झालर
मोती का अनमोलक हीरा
मिट्टी मे जा फिसला
कहाँ से आए बदरा ...
नींद पिया के संग सिधारी
सपनों कि सूखी फुलवारी
अमृत होठों तक आते ही
जैसे विष में बदला
कहाँ से आए बदरा ...
उतरे मेघ या फिर छाये
निर्दय झोंके अगन बढ़ाये
बरसे हैं अब तोसे सावन
रोए मन है पगला
कहाँ से आये बदरा ...