-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
kahaan ud chale hain man praan mere
Title:kahaan ud chale hain man praan mere Movie:Bhabhi ki Chudiyan Singer:Asha Bhonsle, Mukesh Music:Sudhir Phadke Lyricist:Narendra Sharma
आ : कहाँ उड़ चले हैं मन प्रान मेरे -२
मु : किसे खोजते हैं मधुर गान मेरे
आ : ओ ओ कहाँ उड़ चले ...
मु : बहारें निछावर हुईं फूल बन कर
आ : तमन्ना की कलियाँ खिली फूल बन कर
मु : खिले फूल पाँखों में अरमान मेरे
आ : कहाँ उड़ चले ...
मु : मधुर गन्ध किसका संदेशा है लाई
आ : हृदय की हुई है हृदय से सगाई
मु : चले आ रहे हैं मेहमान मेरे
आ : ओ ओ ओ कहाँ उड़ चले ...
मु : हवाओं से कह दो
आ : ज़रा धीरे डोलें
मु : कहो बुलबुलों से
आ : ज़रा धीरे बोलें
मु : वो मुस्कान मेरी
आ : वो वरदान मेरे
आ : ओ ओ ओ कहाँ उड़ चले ...