-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
kahate hain jisako mohabbat vo ho tum
Title:kahate hain jisako mohabbat vo ho tum Movie:Grahan Singer:unknown Music:Karthik Raja Lyricist:Mehboob
कहते हैं जिसको मोहब्बत वो हो तुम
रब ने बनाया जिसे दिल से वो हो तुम
हुस्न ये गज़ब का अदाएं हैं क़ातिल
जैसे क़यामत के लुट ही गया दिल
तेरे नाम से होती हैं सुबहें आवारा
तेरे नाम से होती हैं शामें आवारा
दिन भर तेरा ख्याल तेरे ख्वाब रातों में
तेरा पागलपन है मुझपर जान-ए-मन
कहते हैं जिसको ...
हम काँटों पर सोएंगे तेरी चाहत में
अंगारों पर भी चलेंगे तेरी चाहत में
तेरे कदमों के नीचे मैं अपनी हथेली रख दूंगा
इक काँटा भी चुभने न दूं तुझको
कहते हैं जिसको ...
हमको है यकीं पर फिर भी इतना है कहना
किसी और की सोच भी दिल में ना आने देना
जो मिलती नहीं हमको तुमसे ऐसी मोहब्बत ओ हमदम
सोचेंगे क्यों गैरों की हम बोलो
कहते हैं जिसको ...