-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
kaheen kaa deepak kaheen kee baatee dekh chaand kee or
Title:kaheen kaa deepak kaheen kee baatee dekh chaand kee or Movie:Aag Singer:Shamshad Begum, Shailesh Music:Ram Ganguly Lyricist:Saraswati Kumar Deepak
कहीं का दीपक, कहीं की बाती -२
आज बने हैं जीवनसाथी
देख हँसा है चाँद, मुसाफ़िर
देख चाँद की ओर ...
देख घटा घनघोर -२
मुसाफ़िर, (देख घटा घनघोर) -२
चाँद के मुख पर घुँघट डाले, (खेल रही जो खेल ) -२
छिपा लिया आँचल में मुखड़ा, (देख घटा का खेल) -२
खेल खेल में देख मुसाफ़िर, बंधी प्रीत की डोर
देख चाँद की ओर ...
देख लहर की ओर -२
मुसाफ़िर, (देख लहर की ओर) -२
तड़प उठी जो देख चाँद को, (छिपा न पायी प्रीत) -२
मिलन हुआ चंदा लहरों का, (गूंज उठा संगीत) -२
झूम उठे हैं देख मुसाफ़िर, चंदा और चकोर
देख चाँद की ओर ...