-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
kaheen qaraar na ho aur kaheen kushee na mile
Title:kaheen qaraar na ho aur kaheen kushee na mile Movie:Chandi Ki Deewar Singer:Mohammad Rafi Music:N Dutta Lyricist:Sahir Ludhianvi
कहीं क़रार न हो और कहीं ख़ुशी न मिले
हमारे बाद किसी को ये ज़िन्दगी न मिले
सियाह-नसीब कोई उनसे बढ़के क्या होगा -२
जो अपना घर भी जला दें तो रोशनी न मिले
हमारे बाद किसी को ...
यही सुलूक है गर आदमी से दुनिया का -२
तो कुछ अजब नहीं दुनिया में आदमी न मिले
हमारे बाद किसी को ...
ये बेबसी भी किसी बद्दुआ से कम तो नहीं
के खुल के जी ना सके और मौत भी न मिले
हमारे बाद किसी को ...