kaise aaye hain din haay andher ke

Title:kaise aaye hain din haay andher ke Movie:Nastik Singer:Lata Mangeshkar Music:C Ramchandra Lyricist:Pradeep

English Text
देवलिपि



कैसे आये हैं दिन हाय अंधेर के
बैठे बलमा हमारे नजर फेर के -२
बात क्या है जो रूठे बड़ी देर के -२
बैठे बलमा हमारे नजर फेर के -२

( आ
क्या है ख़ता हमारी हमारा है क्या क़ुसूर ) -२
जितने हैं क़रीब ये उतने ही दूर दूर
हो
इनके नख़रे तो देखो

ए जी इनके नख़रे तो देखो सवा सेर के
इनके नख़रे तो देखो सवा सेर के -२
हाय सवा सेर के
बैठे बलमा हमारे नजर फेर के
बैठे बलमा हमारे
कैसे आये हैं दिन हाय अंधेर के -२
बैठे बलमा हमारे नजर फेर के -२


फ़ुरसत का है ये वक़्त ये रातें बहार की -२
क्या यूँही गुज़र जायेंगी घड़ियाँ ये प्यार की
हो
कोई रस्ते पे ला दो

ए जी कोई रस्ते पे ला दो इन्हें घेर के
कोई रस्ते पे ला दो इन्हें घेर के -२
इन्हें घेर के

बैठे बलमा हमारे नजर फेर के -२
कैसे आये हैं दिन हाय अंधेर के -२
बैठे बलमा हमारे नजर फेर के -२

कैसे आये हैं दिन हाय अंधेर के
बैठे बलमा हमारे नजर फेर के