kaise chhipoge, ab tum kaise chhipoge

Title:kaise chhipoge, ab tum kaise chhipoge Movie:Bandhan Singer:Leela Chitnis Music:Saraswati Devi Lyricist:Pradeep

English Text
देवलिपि


( कैसे छिपोगे, अब तुम कैसे छिपोगे
ओ सलोने साजना, कैसे छिपोगे ) -२

जान गई मैं तुम्हारी आँख-मिचौली
पहचान गई मैं तुम्हारी आँख-मिचौली
अब तो बताओ मुझे तुम कैसे छलोगे -२
ओ सलोने साजना, कैसे छिपोगे
कैसे छिपोगे, अब तुम कैसे छिपोगे
ओ सलोने साजना, कैसे छिपोगे

मैंने किया बन्द तुम्हें आँखड़ियों में -२
कमल की पाँखड़ियों में
इस नये बन्धन से कभी छुट न सकोगे -२
ओ सलोने साजना, कैसे छिपोगे
( कैसे छिपोगे, अब तुम कैसे छिपोगे
ओ सलोने साजना, कैसे छिपोगे ) -२