kaise chhupaaoon raaz-e-gam - - mehdi hasan

Title:kaise chhupaaoon raaz-e-gam - - mehdi hasan Movie:non-Film Singer:Mehdi Hasan Music:unknown Lyricist:Hasrat Mohani

English Text
देवलिपि


कैसे छुपाऊँ राज़-ए-ग़म, दीदा-ए-तर को क्या करूँ
दिल की तपिश को क्या करूँ, सोज़-ए-जिगर को क्या करूँ

शोरिश-ए-आशिक़ी कहाँ और मेरी सादगी कहाँ
हुस्न को तेरे क्या करूँ, अपनी नज़र को क्या करूँ

ग़म का न दिल में हो गुज़र, वस्ल की शब हो यूँ बसर
सब ये क़ुबूल है मगर आब-ए-सहर को क्या करूँ

हाल मेरा था जब ब-तू तब न तुझे हुई ख़बर
बाद मेरे जो हुआ असर अब मैं असर को क्या करूँ