-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
kaise kahoon tujhase jiyaa kee main batiyaan
Title:kaise kahoon tujhase jiyaa kee main batiyaan Movie:Kaise Kahoon Singer:Lata Mangeshkar Music:S D Burman Lyricist:Shakeel Badayuni
कैसे कहूँ, कैसे कहूँ, तुझसे जिया की मैं बतियाँ
शर्माए मन तोरे आगे, मोरी लाजों में खो जाएँ अँखियाँ
जब-जब तेरे पास आऊँ नैन मिलते ही सुध-बुध गँवाऊँ -२
रह-रहके दिल मेरा धड़के पिया मैं तुझसे कुछ कह न पाऊँ
मैं तुझसे कुछ कह न पाऊँ, मोरी लागी न जाने तू सैयाँ
बलमा नहीं तुझसे दूरी फिर भी आशा नहीं होती पूरी -२
ऐसा है कुछ हाल दिल का जैसे छाए बहारें अधूरी
छाए बहारें अधूरी, जैसे खिलने से रुक जाए कलियाँ