-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
kaise kaise log hamaare jee ko jalaane aa jaate hain
Title:kaise kaise log hamaare jee ko jalaane aa jaate hain Movie:The Finest Ghazals of Mehdi Hassan (Non-Film) Singer:Mehdi Hasan Music:Hasan Latif Lilak Lyricist:Munir Niyazi
कैसे कैसे लोग हमारे जी को जलाने आ जाते हैं
अपने अपने ग़म के फ़साने हमें सुनाने आ जाते हैं
मेरे लिये ये ग़ैर हैं और मैं इनके लिये बेगाना हूँ
फिर भी ये एक रस्म-ए-जहाँ है जिसे निभाने आ जाते हैं
इनसे अलग मैं रह नहीं सकता इस बेदर्द ज़माने में
मेरी ये मजबुरी मुझको याद दिलाने आ जाते हैं
सबकी सुन कर चुप रहते हैं दिल की बात नहीं कहते
आते आते जीने के भी लाख बहाने आ जाते हैं