-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
kaise manaaoon piyavaa gun mere ekahoo naaheen
Title:kaise manaaoon piyavaa gun mere ekahoo naaheen Movie:Char Diwari Singer:Mukesh Music:Salil Choudhary Lyricist:Shailendra Singh
कैसे मनाऊँ पियवा गुन मेरे एकहू नाहीं
आई मिलन की बेला घबराऊँ मन माहीं
कैसे मनाऊँ पियवा ...
साजन मेरे आए धड़कन बढ़ती जाए
नैना झुकते जाएँ घूँघट खुलता जाए
तुझसे ही शरमाए आज मेरी परछाईं
कैसे मनाऊँ पियवा ...
मैं अनजान पराई द्वार तिहारे आई
तूने मुझे अपनाया प्रीत की रीत निभाई
हाय रे मन की कलियाँ फिर भी खिल ना पाईं
कैसे मनाऊँ पियवा ...