-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
kaise rahoon chup ki maine pee hee kyaa hai
Title:kaise rahoon chup ki maine pee hee kyaa hai Movie:Inteqam Singer:Lata Mangeshkar Music:Laxmikant, Pyarelal Lyricist:Rajinder Krishan
कैसे रहूँ चुप कि मैने पी ही क्या है
होश अभी तक है बाक़ी
और ज़रा सी दे-दे साक़ी और ज़रा सी और
कैसे रहूँ चुप ...
मुद्दतों की प्यास आज एक जाम बन गई
ये ख़ुशी की शाम शाम-ए-इन्तक़ाम बन गई
जो बात हममें तुममें थी वो बात आम बन गई
कैसे रहूँ चुप ...
पता है तुमको राज़ क्या है मेरे इस सुरूर का
के इस सुरूर में ज़रा सा रंग है ग़ुरूर का
जो मैने पी तो क्यों नशा उतर गया हुज़ूर का
कैसे रहूँ चुप ...