kaise ye qaayade hain zamaane men pyaar ke

Title:kaise ye qaayade hain zamaane men pyaar ke Movie:Nili Singer:Suraiyya Music:S Mohinder Lyricist:Surjeet Sethi

English Text
देवलिपि


कैसे ये क़ायदे हैं ज़माने में प्यार के
कैसे ये क़ायदे
खिलते है फूल इसके तो पहलू में ख़ार के
कैसे ये क़ायदे

छाई ख़िज़ाँ -२
छाई ख़िज़ाँ लब पे है जाँ
लुट गया हो मेरा जहाँ -२
हाय क्यूँ देखे थे दिन मैंने बहार के

कैसे ये क़ायदे हैं ज़माने में प्यार के
कैसे ये क़ायदे

रूठा करार -२
रूठा करार हुये आज़ाद
ग़म हैं जिगर में हो बेशुमार -२
हम इंतहान ले चुके परवरदिगार के

कैसे ये क़ायदे हैं ज़माने में प्यार के
कैसे ये क़ायदे