kaise ye rishte anajaane

Title:kaise ye rishte anajaane Movie:Izhaar Singer:Anuradha Paudwal Music:Kalyanji, Anandji Lyricist:Nida Fazli

English Text
देवलिपि


कैसे ये रिश्ते अनजाने
दिल की धड़कन दिल पहचाने लेकिन आँख न जाने
कैसे ये रिश्ते ...

दूर किधर वो पास भी है वो सूनेपन की आस भी है वो
मैं हूँ उसमें वह है मुझमें फिर भी दोनों बेगाने
कैसे ये रिश्ते ...

हर दर्पण में चेहरा उसका मेरी आँखें सपना उसका
हर मौसम में हर आलम में शामिल हैं उसके फ़साने
कैसे ये रिश्ते ...