kajaraaree matawaaree madabharee do ankhiyaan

Title:kajaraaree matawaaree madabharee do ankhiyaan Movie:Naubahaar Singer:Rajkumari Music:Roshan Lyricist:Shailendra Singh

English Text
देवलिपि


कजरारी मतवारी मदभरी दो अँखियाँ
पिया तोरी इन अँखियन में बैठ के मैंने
देखी सब दुनिया
पिया तोरी दो अँखियाँ
कजरारी मतवारी मदभरी दो अँखियाँ

जैसे नील कमल की कलियाँ जैसे भँवर मतवारे
प्रीत की अंजानी नगरी के दो अंजाने तारे
रंग रस की गलियाँ
पिया तोरी मतवारी मदभरी दो अँखियाँ
कजरारी मतवारी मदभरी दो अँखियाँ
पिया तोरी दो अँखियाँ

चपल नैन चपला जिन चमके
चंद्र कोर सी लच लच लचके
अधर धरत पग धरन धरत
इन नाचत है ब्रिजनारी

त थई -३
तेरी अँखियन में चंचल सागर
डूब के तर गया जियरा -२
तोरे नैनन के नील गगन में
खो गया मेरा हियरा -२
मैं खोजूँ दिन रतियाँ

पिया तोरी मतवारी मदभरी दो अँखियाँ
कजरारी मतवारी मदभरी दो अँखियाँ
कजरारी मतवारी मदभरी
मदभरी दो अँखियाँ
पिया तोरी कजरारी मतवारी मदभरी दो अँखियाँ
मदभरी दो अँखियाँ -३