-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
kal jalegaa chaand saaree raat
Title:kal jalegaa chaand saaree raat Movie:Nirmohi Singer:Lata Mangeshkar Music:Madan Mohan Lyricist:Uddhav Kumar
कल जलेगा चाँद सारी रात
रात भर होती रहेगी आग की बरसात
बज रहे थे घुँघरू जो बादलों के पाँव में
कल वही रोएँगे झर-झर आस्माँ की छाँव में
कह न पाएँगे सितारे अपने दिल की बात
कल जलेगा चाँद ...
तुम उधर सो जाओगे सपनों के मीठे राग में
मैं इधर जलती रहूँगी चाँदनी की आग में
ख़ून बन कर दिल बहेगा आँसुओं के साथ
कल जलेगा चाँद ...