kal naheen thaa vo kyaa hai aaj ye chaar hee din kee thee ye rahaguzar

Title:kal naheen thaa vo kyaa hai aaj ye chaar hee din kee thee ye rahaguzar Movie:Vishwavidhata Singer:Hariharan, Sujatha Music:A R Rahman Lyricist:P K Mishra

English Text
देवलिपि

कल नहीं था वो क्या है आज ये

कह गईं ये हवायें क्या मुझे

कहीं ये ख़ाब तो नहीं कहीं ये प्यार तो नहीं

हरदम आस हो गई क्यूँ मन में

कल नहीं था वो क्या है आज ये
कह गईं ये हवायें क्या मुझे

ये क्या हाल हो गया मुझ को ये क्या हो गया

हरदम आस हो गई क्यूँ मन में

है ख़ुदा भी कहाँ माँ की ममता बिना

स्वप्न आते नहीं प्यार जागे बिना

है कहाँ ये मोहब्बत चाहतों के बिना

धड़कनों की ज़ुबां धड़कनों ने सुनी

उठ रहा है धुआँ आग तो है वहीं

प्यार मिलता जहाँ पर ज़िंदगी है वहीँ

आसमाँ है जहाँ हैं सितारे वहाँ

चाँदनी है जहाँ चंद्रमा है वहाँ

मंज़िलें हैं वही पे प्यार होता जहाँ

प्यार की राह में आप जो मिल गए

राह में हज़ारों दीप क्यूँ जल गये

आज क्यूँ मेरे मन में फूल खिल गये

कल नहीं था वो क्या है आज ये
कह गईं ये हवायें क्या मुझे

गहरी नींद सो गई वीरानों में खो गई

कैसे मेरी ज़िंदगी गुजरेगी

चार ही दिन की थी ये रहगुज़र

हो गया आज पूरा ये सफ़र

तेरे प्यार की क़सम मेरी याद में सनम

अब ये तेरी ज़िंदगी गुज़रेगी

ख़त्म होती नहीं प्यार की दास्ताँ

खिल रही है सदा प्यार से ही फ़िज़ा

वक़्त से भी पुराना है ये सिलसिला

बरसने तलक है बादलों का सफ़र

ज़िंदगी तलक है ज़िंदगी का सफ़र

प्यार का ये सफ़र तो है सदा अमर

क्या पता था मुझे क्या है मेरी मंज़िल

क्या पता था तुझे टूट जायेगा दिल

जा रहे थे कहाँ हम आ गये किधर

मिल के है बिचड़ना ये हवा कह गई

ग़म का ये हादसा किस तरह सह गई

ज़िंदगी तो गुजर गई याद रह गई