-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
kal raat bazm men jo milaa gulabadan saa thaa
Title:kal raat bazm men jo milaa gulabadan saa thaa Movie:Passions (Non-Film) Singer:Ghulam Ali Music:Ghulam Ali Lyricist:Mohsin Naqvi
कल रात बज़्म में जो मिला गुलबदन सा था
ख़ुश्बू से उसके लफ़्ज़ थे चेहरा चमन सा था
देखा उसे तो बोल पड़े उसके ख़त्ब-ओ-खाल
पूछा उसे तो चुप सा रहा कम-सुखन सा था
तन्हाइयों की रुत में भी लगता था मुतमइन
वो शख़्स अपनी ज़ात में इक अंजुमन सा था
वो सादगी पहन के भी दिल में उतर गया
उसकी हर इक अदा में अजब भोल पन सा था