-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:kar le dil kee baat aaj mauqaa hai Movie:Pehchan Singer:Lata Mangeshkar, Mukesh Music:Shankar, Jaikishan Lyricist:Verma Malik
मु : ( कर ले दिल की बात ) -२ ( आज मौक़ा है ) -२
ल : ( चल दुनिया के साथ ) -२ ( आज मौक़ा है ) -२
प्यार तेरा धड़कन में रख लूँ मीठा दर्द बना के
अपने घूँघट की बदली में ले जाऊँ तुझे छुपा के
मु : अपने माथे पे लिख लूँ तुझको तक़दीर बना के
तेरी दुनिया में खो जाऊँ अपना आप भुला के
( नाचूँ तेरे साथ ) -२ ( आज मौक़ा है ) -२
ल : ( चल दुनिया के ...
मु : पतली-पतली क़मर ये तेरी लचक गई बल खा के
लुट गया इक परदेसी गोरी तेरी गली में आ के
ल : जितने भी अरमाँ हैं मेरे सब के गीत बना दे
सब रंग फीके पड़ जाएँ तू ऐसा रंग जमा दे
अरे ( कर दे सबको मात ) -२ ( आज मौक़ा है ) -२
मु : कर ले दिल की ...
झुक-झुक लम्बे हो गए तेरी पलकों के ये साए
माँग ये तेरी ज़ुल्फ़ों की कुछ कहने से शरमाए
ल : अपने मुँह से कैसे कह दूँ तुझको ही मन चाहे
मेरे दिल की बात शरम से होंठों पे रुक जाए
अरे ( सब कुछ तेरे हाथ ) -२ ( आज मौक़ा है ) -२
मु : कर ले दिल की ...
ल : चल दुनिया के ...