karoge yaad to, har baat yaad aayegee

Title:karoge yaad to, har baat yaad aayegee Movie:Baazaar Singer:Bhupinder Music:Khaiyyam Lyricist:Bashar Nawaz

English Text
देवलिपि


करोगे याद तो, हर बात याद आयेगी - २
गुज़रते वक़्त की, हर मौज ठहर जायेगी - २
करोगे याद तो ...

ये चाँद बीते ज़मानों का आईना होगा - २
भटकते अब्र में, चहरा कोई बना होगा
उदास राह कोई दास्तां सुनाएगी - २
करोगे याद तो ...

बरसता-भीगता मौसम धुआँ-धुआँ होगा - २
पिघलती शमों पे दिल का मेरे ग़ुमां होगा
हथेलियों की हिना, याद कुछ दिलायेगी - २
करोगे याद तो ...

गली के मोड़ पे, सूना सा कोई दरवाज़ा - २
तरसती आँखों से रस्ता किसी का देखेगा
निगाह दूर तलक जा के लौट आएगी - २
करोगे याद तो ...