kathin hai raahaguzar thodee door saath chalo - - ghulam ali

Title:kathin hai raahaguzar thodee door saath chalo - - ghulam ali Movie:non-Film Singer:Ghulam Ali Music:unknown Lyricist:Ahmed Faraz

English Text
देवलिपि


कठिन है राहगुज़र थोड़ी दूर साथ चलो
बहुत कड़ा है सफ़र थोड़ी दूर साथ चलो

तमाम उम्र कहाँ कोई साथ देता है
ये जानता हूँ मगर थोड़ी दूर साथ चलो

नशे में चूर हूँ मैं भी, तुम्हें भी होश नहीं
बड़ा मज़ा हो अगर थोड़ी दूर साथ चलो

ये एक शब की मुलाकात भी गनीमत है
किसे है कल की ख़बर थोड़ी दूर साथ चलो

दुआफ़-ए-मंज़िल-ए-जानाँ हमें भी करना है
फ़राज़ तुम भी अगर थोड़ी दूर साथ चलो