kaun des hai jaanaa baaboo

Title:kaun des hai jaanaa baaboo Movie:Mukti Singer:Pankaj Mullick Music:Pankaj Mullick Lyricist:unknown

English Text
देवलिपि


( कौन देस है जाना
बाबू कौन देस है जाना ) -२
खड़े-खड़े क्या सोच रहा है -२
हुआ कहाँ से आना
कौन देस है जाना
बाबू कौन देस है जाना
कौन देस है जाना
बाबू

सूरज डूबा चाँद न निकला
( सूरज डूबा चाँद न निकला
बीता समाँ सुहाना ) -२
राह अन्धेरी बाट न छूटे
समझ के क़दम उठाना
( कौन देस है जाना
बाबू कौन देस है जाना ) -२

साथी आवन-जावन यही सुनाती गाना -२
जीते-जी है चलना फिरना -२
मरे तो एक ठिकाना -२
( कौन देस है जाना
बाबू कौन देस है जाना ) -२