khaaee thee qasam ik raat sanam

Title:khaaee thee qasam ik raat sanam Movie:Dil Ne Pukara Singer:Lata Mangeshkar Music:Kalyanji, Anandji Lyricist:Indeevar

English Text
देवलिपि


खाई थी क़सम इक रात सनम
तूने भी किसी के होने की, होने की
अब रोज़ वहीं से आती है
आवाज़ किसी के रोने की, रोने की
खाई थी क़सम

(आती है तेरी जब याद मुझे
बेचैन बहारें होती हैं) - २
मेरी ही तरह इस मौसम में
घनघोर घटाएँ रोती हैं
कहती है फ़िज़ा रो मिल के ज़रा
ये रात है मिल के रोने की, रोने की
खाई थी क़सम

(माँगी थी दुआ कुछ मिलने की मगर
कुछ दर्द मिला कुछ तन्हाई) - २
तू पास ही रह कर पास नहीं
रोती है मिलन की शहनाई
हसरत ही रही इस दिल के हसीं
अरमानों के पूरे होने की, होने की
खाई थी क़सम
खाई थी क़सम