-
Search Song (Instant Search)
-
-
- Search
Title:khel mere sang kiyaa meree paayaliyaa geet tere gaaye Movie:Jugnu Singer:Lata Mangeshkar Music:S D Burman Lyricist:Anand Bakshi
prelude as per kosh, not in the version I heard
खेल मेरे संग किया
तूने बड़ा तंग किया
मेरी पायलिया गीत तेरे गाये हाय
( मेरी पायलिया गीत तेरे गाये
चलूँ थम थम के घुँघरू छनक जाये ) -२
मेरी पायलिया गीत तेरे गाये
तन डोले रे धितंग तितंग
मन बोले रे धितंग तितंग
( घर बैठी शर्माऊँ गली में न आऊँ
लट बिखरे मन भटके कहीं खो ना जाऊँ ) -२
डगर में हाय नज़र मिल जाये
कमर बलखाये चुनर सरक जाये
मेरी पायलिया गीत तेरे गाये
चलूँ थम थम के घुँघरू छनक जाये
मेरी पायलिया गीत तेरे गाये
( पी मेरे बिन तेरे जिया नाहिं लागे
सारी रैना मेरे नैना रहें जागे जागे ) -२
अगन सी बन में लगे सावन में
मेरे आँगन में बिजली चमक जाये
मेरी पायलिया गीत तेरे गाये
चलूँ थम थम के घुँघरू छनक जाये
मेरी पायलिया गीत तेरे गाये
( अम्बुआ की डाली पे जब कोयल बोले
धीरे धीरे बिरहन का मन पापी डोले ) -२