khushboo mahakanaa bhool jaae aapako main bhulaa naheen sakataa

Title:khushboo mahakanaa bhool jaae aapako main bhulaa naheen sakataa Movie:Aaghaaz Singer:Kumar Sanu, Alka Yagnik Music:Anu Malik Lyricist:Sameer

English Text
देवलिपि


खुश्बू महकना भूल जाए पंछी चहकना भूल जाएं
चाँद निकलना भूल जाए सूरज ढलना भूल जाए
साँसें चलना भूल जाएं शमा जलना भूल जाए
धड़कन धड़कना भूल जाए मौसम बदलना भूल जाएं
दिल को पत्थर बना नहीं सकता
आपको मैं भुला नहीं सकता

दिल को पत्थर बना नहीं सकती
आपको मैं भुला नहीं सकती

मैं जो तुझसे कहूँ दे दे तू मुझको जां
इतनी चाहत मुझे कौन देगा यहां
सौ जनम तक तुझे प्यार करती रहूं
तेरी पलकों तले जीती मरती रहूं
ये हक़ीक़त छुपा नहीं सकता
आपको मैं भुला ...

इश्क़ में तो मिलीं मुझको तन्हाइयां
साथ चलती रहीं मेरी परछाइयां
हो मैने जो मांगी दुआ सिर्फ़ मांगा तुझे
ये जो है दीवानगी तुझसे मिली है मुझे
दर्द दिल का बता नहीं सकती
आपको मैं भुला ...